बारां , अप्रैल 14 -- राजस्थान में बारां में जन सेवा प्रन्यास बारां द्वारा सामाजिक समरसता दिवस एवं भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की।
प्रन्यास मंत्री महावीर शर्मा ने बताया कि शिविर का आयोजन केशव कीर्ति भवन, पुरानी सिविल लाइन में सुबह से शाम तक किया गया। उद्घाटन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव सक्सेना ने किया और रक्तदान को जीवनदान बताया।
उन्होंने बताया कि चिकित्सा दल द्वारा स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया। शिविर में कुल 81 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं और महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित