अजमेर , जनवरी 14 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को कहा कि पतंग उत्सव जैसे आयोजन सामाजिक समरसता, पारंपरिक संस्कृति और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देते हैं।
श्री देवनानी आज यहां मकर संक्रांति पर्व पर अजमेर विकास प्राधिकरण, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर इकाई और राजस्थान पत्रिका अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "काइट फेस्टिवल" में लोगों के साथ पतंग उड़ाई। उन्होंने कहा कि रंग-बिरंगी पतंगों से सजा आसमान, उत्साह और उमंग से भरा वातावरण मन को आनंदित कर गया। इस दौरान उन्होंने पतंगबाजी, कैरम सहित विभिन्न खेलों मैं सहभागिता कर आमजन के साथ आनंद लिया।
श्री देवनानी ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, पारंपरिक संस्कृति और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजकों का इस सुंदर एवं सफल आयोजन के लिए अभिनंदन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित