सिरसा , अप्रैल 11 -- हरियाणा के सिरसा में मेघवाल महासभा की बैठक में समाज की कुरीतियों को दूर करने और शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया गया है।
सभा के संस्थापक धन्नादास ऋषि ने बैठक में कहा कि समाज को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा मुख्य आधार है। शुक्रवार को यहां हुई इस बैठक में मृत्युभोज, दहेज प्रथा तथा नशाखोरी जैसी कुरीतियों को मिटाने पर खुलकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान युवाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक मेें जिलाभर से मेघवाल समाज के भारी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कोषाध्यक्ष जीत राम कालवा ने बीते वर्ष का लेखा जोखा पेश किया। बैठक जिला एवं ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। बैठक मेें समाज में फैली मृत्युभोज,दहेजप्रथा, नशाखोरी जैसी कुरीतियों को मिटाने के अलावा युवक-युवतियोंमें बेहतर शिक्षा के प्रचार- प्रसार सहित विभिन्न विषयों पर खुलकर विचार विमर्श हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित