अहमदाबाद , दिसंबर 18 -- पश्चिम रेलवे साबरमती और शकूर बस्ती (दिल्ली) के बीच क्रिसमस स्पेशल ट्रेन चलायेगी।
मंडल रेल प्रवक्ता ने गुरूवार को बताया कि पश्चिम रेलवे द्वारा क्रिसमस त्यौहार के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती हुई मांग को ध्यान में रखते हुए साबरमती और शकूर बस्ती (दिल्ली) के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन का विवरण निम्ननानुसार है।
ट्रेन संख्या 09497/09498 साबरमती-शकूर बस्ती (दिल्ली) स्पेशल (4 फेरे): ट्रेन संख्या 09497 साबरमती-शकूर बस्ती स्पेशल 22 और 24 दिसंबर को साबरमती से 2255 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 1515 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 09498 शकूर बस्ती-साबरमती स्पेशल 23 और 25 दिसंबर को शकूर बस्ती से 2100 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 1220 बजे साबरमती पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित