अलवर , मार्च 27 -- राजस्थान में अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने "साइबर संग्राम अभियान 2.0" के तहत कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी विजय सिंह (31) और शैलेन्द्र कुमार सैनी (36) को गिरफ्तार किया है। ये लंबे समय से साइबर ठगी के संगठित नेटवर्क में सक्रिय थे और अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी फर्जी कॉल और ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को झांसे में लेकर बैंक खातों से बड़ी रकम ठगते थे। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों ठगों को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित