मुंबई , फरवरी 13 -- भारत रत्न से सम्मानित और कर्नाटक संगीत की दिग्गज हस्ती एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के जीवन पर आधारित फिल्म की गति अब जोर पकड़ रही है। इस फिल्म में साई पल्लवी के महान गायिका की भूमिका निभाने की पूरी संभावना बन रही है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता गौतम तिन्नानुरी इस फिल्म बनाएंगे।

हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि साई पल्लवी ने अपने करियर की इस सबसे बड़ी चुनौती की तैयारी के लिए कर्नाटक संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित