नयी दिल्ली , अप्रैल 15 -- भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने एशियान ओशिनिया पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 की सभी श्रेणियों में छह स्वर्ण सहित कुल 34 पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सराहना की। साइ ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "टीम इंडिया के लिए जोरदार तालियां, जिन्होंने एशिया ओशिनिया पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में एक शानदार अभियान का समापन किया।"भारतीय टीम ने इस चैंपियनशिप में छह स्वर्ण, 10 रजत तथा 18 कांस्य पदक जीते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित