बांदा , दिसंबर 19 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक संजीव गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि साइबर अपराधियों से आम नागरिक को बचाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है ।

वीरांगना रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक साइबर सुरक्षा कार्यशाला को संबोधित करते हुये उन्होंने सभी को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया और कहा कि जागरूकता साइबर अपराध से बचने का सर्वोत्तम उपाय है। सभी को इसके प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। साइबर अपराधियों से सभी को बचाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसके प्रति सभी को सतर्क रहना चाहिए।

कार्यशाला में चित्रकूट धाम मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक, बांदा व महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित तमाम पुलिस अधिकारियों व कर्मियों तथा जिले के छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यशाला में नेशनल साइबर एक्सपर्ट ने सभी को साइबर अपराध के प्रति प्रशिक्षित किया । एक्सपर्ट ने साइबर अपराधियों द्वारा ठगी किए जाने के तौर तरीकों व अपराधों की विस्तृत जानकारी हुए साइबर अपराध में ठगी के शिकार होने के कारणों को भी बताया और उससे बचने के उपायों की विस्तृत चर्चा कर सभी को जागरूक करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित