बारां , अप्रैल 09 -- भारतीय जनता पार्टी के सांसद दुष्यंत सिंह ने पूर्व विधायक शिवनारायण नागर के पुत्रके निधन पर शोक-संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया है और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री सिंह ने कहा कि यह परिवार के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करतेहुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी श्री नागर से फोन पर बात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित