बारां , फरवरी 28 -- राजस्थान में बारां जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र में सांसद, पूर्व मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों के नाम की शिलान्यास पट्टिका को नष्ट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने शनिवार को बताया कि रायथल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने थानाधिकारी सीसवाली को 27 फरवरी को जिला कलेक्टर बारां के नाम एक ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में बताया गया था कि ग्राम रायथल में सांसद दुष्यंत सिंह, पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, प्रधान मंजू दाचीच के नाम की शिलान्यास पट्टिका एवं गौरव पथ मूल्यांकन बोर्ड सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सरकारी जगह पर लगवाये थे, जिनको कुछ लोगोंं ने तोड़ दिया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले जांच के बाद पुलिस ने रामस्वरूप (38) को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित