झुंझुनू, फरवरी 12 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र में बडाऊ गांव के पास बुधवार देर रात सांड से टकराने से मोटर साइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि नेकीराम (18) अपने मामा राजेश कुमार के साथ मोटर साइकिल से बडाऊ गांव से रामनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक सांड आ गया, जिससे मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस ने बताया कि इससे दोनों युवक घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बडाऊ के राजकीय अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने नेकीराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजेश का अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित