सहारनपुर , दिसंबर 20 -- सहारनपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस ने 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर सलीम उर्फ सगीर को घायल हालत में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसएसपी आशीष तिवारी ने आज शाम बताया कि देहात पुलिस टीम बीजोपुरा-चिलकाना मार्ग पर वाहन चैकिंग कर रही थी। बीजोपुर की तरह से मोटर साइकिल पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को घेर लिया। दोनों ओर से चली गोलीबारी में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया और दूसरा भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित