सहारनपुर , दिसंबर 15 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को सहारनपुर नगर में महाराज डिग्री कालेज के मैदान पर 254 जोड़ों का विवाह उनके रीति रिवाजो के अनुसार संपन्न कराया गया। प्रत्येक जोड़े पर खर्च होने वाली एक लाख रूपए की धनराशि में से 60 हजार रूपए की धनराशि कन्या के खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
विवाह संस्कार के लिए आवश्यक कपड़े, पगड़ी, चांदी की बिछिया के लिए 25 हजार रूपए एवं कार्यक्रम के आयोजन के 15 हजार प्रति जोड़ा व्यय किए गए।
इस मौके पर जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीडीओ सुमित राजेश महाजन, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट विनोद मीणा, उपनिदेशक समाज कल्याण बरेली अजयवीर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्णनन, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडे, जिला पंचायत राजअधिकारी प्रदीप द्विवेदी, भाजपा नगर विधायक राजीव गुंबर, ब्लाक प्रमुख विश्वास चौधरी, ब्लाक प्रमुख योगेश पुंडीर, ब्लाक प्रमुख दिनेश चौधरी, भाजपा नेता डा0 नीलू राणा, डीसीटीएम सोनेंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य हंसराज मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित