सहारनपुर , मार्च 13 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर सहारनपुर में विभिन्न योजनाओं का जायजा लेंगे और नवरात्र के मद्देनजर शाकुम्भरी देवी मेले की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।
योगी हरियाणा के अपने संक्षिप्त दौरे के बाद दोपहर करीब ढाई बजे हेलीकाप्टर से सहारनपुर के नगला माफी हेलीपैड पर उतरेंगे पहुंचेंगे जहां वह शाकम्बरी देवी पर्यटन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सोविनयर शॉप का निरीक्षण करेंगे। बाद में वह टूरिस्ट फेसिलटेशन सेंटर का भी निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर जिले में चल रही विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओ का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।
मुख्यमंत्री अपने संक्षिप्त दौरे में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों का भी निरीक्षण करेंगे। वह मां शाकम्बरी देवी का दर्शन पूजन करेंगे और बाद में वह सरसांवा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिये उड़ान भरेंगे।
मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम के मद्देनजर तमाम सुरक्षा बंदोबस्त किये गये है। इस सिलसिले में आज दोपहर जिले के आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित