सहारनपुर , दिसंबर 28 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के बेहट क्षेत्र में शाकुम्बरी देवी मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार तीव्र मोड़ पर बेकाबू होकर खंभे और पेड़ से टकरा गई। जिसमें दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में चिलकाना क्षेत्र में तिडफवा गांव निवासी विजय सिंह (35) और डा मनीष सिंह (32) सगे भाई है जबकि उनके मौसा और मुजफ्फराबाद निवासी 30 वर्षीय सोनू की भी मौत हो गई। ये लोग शाकुम्बरी देवी से लौट रहे थे। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों के शवों को क्षतिग्रस्त कार से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट एसएन वेभव पांडे ने बताया कि हादसे का कारण कार की रफ्तार तेज होना था। तिराहे पर कार चालक कार पर अपना नियंत्रण खो बैठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित