सहारनपुर , जनवरी 25 -- सहारनपुर जिले की चिलकाना पुलिस व राजस्व टीम ने अवैध खनन के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए दो वाहनों को सीज करने का काम किया है।

गौरतलब है कि पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध जिला पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम के लिये सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

आज चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पठेड चैक पोस्ट पर दो ट्रकों को पकड़ लिया। वाहनों मे बिना किसी खनिज परिपत्र के ओवरलोड खनन सामग्री भरकर परिवहन किया जा रहा था। दोनो ट्रकों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित