सहारनपुर, फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भॊमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आज बुद्धवार को 29 वीअन्तर्जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना के प्रतीक हैं, तथा पुलिस बल के जवानों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में खेल प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में दिनांक 11 से 13 फरवरी तक कराया जाना प्रस्तावित है। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए पुलिसकर्मी खिलाड़ियों द्वारा कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म्स रेसलिंग में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा। ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं एवं प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित