सहारनपुर , मार्च 5 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले की थाना नांगल पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बीती रात मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे पर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 212 ग्राम स्मैक बरामद की।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद मादक पदार्थ की कीमत 43 लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस ने सुशील कुमार पुत्र जगपाल निवासी गांव रसूलपुर थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार उत्तराखंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 43 लाख रूपए कीमत की 212 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन ने आज शाम बताया कि थानाध्यक्ष नांगल राजकुमार चौहान की अगुवाई में पुलिस दल ने यह कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित