सहारनपुर , अप्रैल 25 -- सहारनपुर जिले में विशेष गहन पुनर्रीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद जनसंख्या के अनुपात में मतदाताओं की संख्या में काफी कमी आई है।
अधिकृत सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अभियान शुरू होने से पूर्व यह अनुपात 61.66 प्रतिशत था जबकि अब यह 55.20 प्रतिशत रह गया है जो मानक से काफी कम है। एसआईआर से पूर्व जिले में मतदाताओं की संख्या 26 लाख 42 हजार थी जो अब 22 लाख 10 हजार पर आ गई है। जनपद में पौने तीन लाख वोट पहले से कम हुए हैं।
नए मतदाताओं को शामिल करने के बाद सातों विधानसभाओं में मतदाताओं की कुल संख्या 23 लाख 65 हजार हो गई है। चुनाव आयोग के मानकों के अनुसार मतदाताओं का आबादी के अनुसार अनुपात 62 फीसद होना चाहिए जो अब 55.20 फीसद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित