सहारनपुर , मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय में 17-18 मार्च को आयोजित होने वाले सम्मेलन में भारतीय अंतरिक्ष संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक भारत को प्रेरित करने वाले मुद्दों पर विचार मंथन करेंगे।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डा. विमला वाई ने बुधवार को बताया कि उनके विश्वविद्यालय में 17 और 18 मार्च को दो दिवसीय विचार मंथन किया जा रहा है जिसमें इसरो के वैज्ञानिक और अन्य विशेषज्ञ भारत को प्रेरित करने और नए क्षितिज तलाशने पर अपन विचार व्यक्त करेंगे।
इस कार्यक्रम की सहसंयोजक माउंट शिवालिक, कोसमो सिटी और ओप्टीमाइज रिसर्च संस्था है।इस सम्मेलन में जो प्रमुख वैज्ञानिक और विशेषज्ञ मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे उनमें उत्तराखंड के रूढ़की इसरो के पूर्व निदेशक डॉ. भानुपंत, कर्नाटक के बेंगलूरू इसरो की पूर्व निदेशक डॉ. वृंदा वी और इसरो के पूर्व निदेशक डॉ. वेंकटा कृष्णना पीवी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित