सहारनपुर , फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन ने भीड नियंत्रण व यातायात व्यवस्था की तैयारियाँ का जायजा लिया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिह ने सहारनपुर द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत ग्राम बरसी, तीतरो,सहारनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह द्वारा मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया।

उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए।

श्री सिंह ने कहा कि मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग एवं प्रवेश/निकास व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु डायवर्जन किया जाए पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार निगरानी की जाए।

महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण की जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित