सहरसा , मार्च 08 -- बिहार में सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रविवार को एक युवती की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोपरिया गांव निवासी सुषम कुमारी (20) आज दोपहरखेत में घास काटने के लिए गयी हुई थी।इस दौरान अपराधियों ने सुषम कुमारी की गोली मार कर हत्या कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित