चंडीगढ़ , अप्रैल 09 -- हरियाणा सरकार ने सहकारिता विभाग में लिंक अधिकारियों को नामित किया है, ताकि किसी अधिकारी के तबादले, सेवानिवृत्ति, अवकाश, प्रशिक्षण, आधिकारिक दौरे या चुनाव ड्यूटी के दौरान पद रिक्त होने पर विभाग का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार की अनुपस्थिति में सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-1 के रूप में कार्य करेंगे, जबकि हाफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 की जिम्मेदारी संभालेंगे।

हाफेड के प्रबंध निदेशक की अनुपस्थिति में शुगरफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 होंगे और एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 के रूप में कार्य करेंगे।

शुगरफेड के प्रबंध निदेशक के अनुपस्थित रहने पर हाफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 तथा सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-2 की भूमिका निभाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित