मऊ , दिसंबर 14 -- उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
शीतला माता मंदिर का पूरा प्रांगण सनातनी श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। संकल्प पूजन, संगीतमय सुंदरकांड से प्रारंभ हुआ अनुष्ठान एक साथ सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ से पूर्ण हुआ। इस दौरान बागेश्वर धाम आश्रम पीठाधीश्वर बाबा बागेश्वर ने ऑनलाइन उपस्थिति के माध्यम से आयोजको को साधुवाद देते हुए सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस पुनीत कार्यक्रम से गदगद उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही मऊ आना चाहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित