भरतपुर , फरवरी 11 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के पुराने शहर के ख्वास जी के बाग के पास मंगलवार को पिछले 24 घंटे से बाघ बाघिन के जोड़े के विचरण तथा एक सांभर का शिकार करने करने से क्षेत्र में हलचल मच गई है।
वन विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लोगों की आवाजाही कम होने से क्षेत्र में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है। बाघ-बाघिन के जोड़े के देखे जाने की जानकारी मिलते ही वन विभाग का दल मौके पर पहुंच गया और सतर्कता के साथ पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए रखने के साथ लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।
इस बीच क्षेत्र में बाघ और बाघिन का नया जोड़ा दिखने से वन्यजीव प्रेमियों में खुशी व्याप्त है। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि बाघ - बाघिन की पहचान मादा आरबीटी-2510 और नर 2407 के रूप में की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित