जौनपुर , अप्रैल 11 -- उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सर्वजन सनातन पार्टी ने जिले की तीन विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जौनपुर सदर विधानसभा सीट से मिशन जिंदगी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. दिलीप तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि जफराबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजसेवी ओमप्रकाश दुबे तथा शाहगंज विधानसभा सीट से युवा समाजसेवी गोविंद मिश्र को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रत्याशी मिशन 2027 के तहत मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित