अलवर , मार्च 18 -- राजस्थान में अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र में सरिस्का क्षेत्र के जहाज के जंगलों में मंगलवार शाम आग लगने से पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गये।

वन विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आग से क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में पेड़-पौधे सहित पत्ते जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना पर टहला क्षेत्रीय वन अधिकारी कृष्ण कुमार 15 कार्मिकों के दल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मौका मुआयना किया।

सूत्रों ने बताया कि आग कल शाम करीब छह बजे लगी थी, जिस पर करीब पांच घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात्रि काबू पाया गया। गत वर्ष में इसी जंगल मे आग लगी थी। जिसमें में कई किलोमीटर तक वनस्पति जलकर खत्म हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित