मुरैना , जनवरी 30 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस विकासखंड में किसानों द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। सेमई गांव में 84 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई सरसों की फसल को जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी में मिला दिया गया।
जानकारी के अनुसार सेमई गांव में करीब 17 लाख रुपये मूल्य की शासकीय भूमि पर 34 किसानों ने अतिक्रमण कर सरसों की फसल खड़ी कर रखी थी। ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
बताया गया है कि उक्त किसान कई वर्षों से इस बेशकीमती शासकीय भूमि पर कब्जा कर खेती कर रहे थे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सरकारी भूमि को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित