चंडीगढ़ , दिसंबर 26 -- पंजाब भारतीय जनता पार्टी (वार्ता) के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को राज्य के 10 वर्षीय सरवन सिंह को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाये गये अद्वितीय साहस के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किये जाने पर बधाई दी और कहा कि यह पंजाब के लिए गौरव का क्षण है।

श्री जाखड़ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाये गये अद्वितीय साहस के लिए पंजाब के 10 वर्षीय सरवन सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया गया।"यह पंजाब के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा," मैं बच्चे को शुभकामनाएं देता हूं, और उसके देशभक्ति के जज़्बे को सलाम करता हूं। "प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के सपूत हमेशा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने तक को तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि बालक सरवन सिंह ने भी इसी विरासत को जीवित रखते हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने घर के पास तैनात सैनिकों की सहायता की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित