नयी दिल्ली , फरवरी 23 -- दिल्ली के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा है कि हमारी सरकार पूरी दिल्ली में सार्वजनिक सेवा वितरण प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और क्षमता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉक्टर पंकज की अध्यक्षता में सोमवार को यहां नागरिकों को समय पर सर्विस प्राप्त करने का अधिकार) एक्ट, 2011 के तहत सिस्टम-आधारित ऑटो-अपील मैकेनिज्म को शुरू करने और उसे और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह पहल केंद्र सरकार के कैबिनेट सेक्रेटेरिएट द्वारा 'डीरेगुलेशन एक्सरसाइज- फेज़ II' के अंतर्गत दिए गए सुझावों के अनुरूप है, जिसमें राज्यों से टाइम-बाउंड सर्विस डिलीवरी फ्रेमवर्क सुनिश्चित करने के लिए लिए कहा गया है, ताकि सरकारी सेवाओं में सुगमता को बढ़ावा दिया जा सके और समयबद्ध सेवा की मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
डॉक्टर पंकज ने आईटी डिपार्टमेंट को निर्देश दिया कि फ्रेमवर्क को फाइनल करने से पहले दूसरे राज्यों द्वारा अपनाई गई बेस्ट प्रैक्टिस की बारीकी से अध्ययन किया जाए, ताकि राजधानी दिल्ली का मॉडल कानूनी तौर पर बेहद मजबूत और प्रशासनिक तौर पर भी असरदार हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित