रायपुर, दिसंबर 17 -- ) छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के विकास को नयी गति देते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नवेरी से गाडाभाठा तक 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क (पुल सहित) के निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल है, जिसके लिए कुल 432.54 लाख रुपये,भंवरगढ़ से जांगडा के लिए 1.08 करोड़ रुपए तथा मानपुर से परसदा मार्ग के निर्माण के लिए 1.68 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बुधवार कहा कि विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संकल्पित है। नवेरी-गाडाभाठा और भंवरगढ़ से जांगडा मार्ग का निर्माण ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ेगा, जिससे विकास के नए अवसर सृजित होंगे और आम जनता को सुरक्षित व सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित