नयी दिल्ली , जनवरी 27 -- केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि कुछ लोग जाति जनगणना को लेकर भ्रम फैला रहे हैं लेकिन सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि जनगणना का काम हर वर्ष की तरह दो चरणों में होगा और जाति की गणना दूसरे चरण में की जायेगी। जनगणना के दौरान जाति की गणना को लेकर उठाये जा रहे सवालों के बीच मंत्रालय ने कहा है कि जनगणना-2027 की पूरी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पिछले वर्ष 12 दिसंबर को दी जा चुकी है फिर भी कुछ लोग जानबूझकर जनगणना और विशेषकर जाति गणना को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित