नयी दिल्ली , मार्च 10 -- रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद अपनी जामनगर रिफाइनरी में रसोई गैस (एलपीजी) का उत्पादन बढ़ाने की घोषणा की है।

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण आपूर्ति में आयी कमी को देखते हुए उसने यह फैसला किया है।

इसके अलावा वह अपने केजी बेसिन से उत्पादित गैस को प्राथमिकता वाले सेक्टर में स्थानांतरित करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित