हरदोई , मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने सरकारी विद्यालयों में सातवीं की संस्कृत परीक्षा में पूछे गए पंडित से जुड़े सवाल को लेकर कहा है कि आम जनमानस में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है, ऐसे में कुछ लोग सरकार के खिलाफ नकारात्मकता फैलाने के लिए ऐसे काम कर रहे हैं जिन पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित