आनंदपुर साहिब , दिसंबर 20 -- पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को कहा कि राज्य के 40 सरकारी स्कूलों में कौशल विकास प्रशिक्षण देकर छात्रों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जाएगा।
शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार ने पहली बार सरकारी स्कूलों में मेगा पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग (पीटीएम) आयोजित की थी, जिसमें हर बार लाखों पेरेंट्स टीचर्स के साथ विचार सांझा कर रहे हैं। अविभावकों के लिए एक खास कार्यशाला आयोजित की गयी है, ताकि छात्रों को उच्च शिक्षा के बारे में सही जानकारी और दिशा निर्देश मिल सके।
बैंस ने गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित मेगा पीटीएम और वर्कशॉप में कहा कि आज सरकारी स्कूलों के छात्र बेहतरीन शिक्षा पाकर समय का हिस्सा बन रहे हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल और कॉन्वेंट स्कूलों से भी बेहतर हो गया है। लड़के और लड़कियां सरकारी स्कूलों में ट्रांसपोर्ट, सिक्योरिटी की सुविधाओं के साथ शिक्षा पा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित