अलवर , अप्रैल 29 -- राजस्थान में अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र में सरदारों का बास घाटला गांव में बन रहे सरकारी सड़क को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष छिड़ने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायलों को पुलिस ने अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया। संघर्ष में एक पक्ष के चार लोगों के सर में गंभीर चोट लगी है वहीं घायल पीड़ितों ने दूसरे पक्ष पर धारधार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया। घायल पीड़ितों ने बताया कि गांव में सरकार की तरफ से पांच सौ फुट लम्बी सड़क बनाई जा रही है और यह सड़क गांव के आमजन के लिए ही बनायी जा रही है वहीं दूसरे पक्ष के मारपीट करने वाले लोग सड़क बनने में अड़ंगा डाल रहे है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित