पटना , अप्रैल 08 -- बिहार भवन निर्माण विभाग बढ़ती गर्मी और अग्नि दुर्घटनाओं की आशंकाओं को देखते हुए पूरी तरह सतर्क मोड में है।
विभाग ने कार्यपालक अभियंताओं को राज्य के सभी महत्वपूर्ण एवं सरकारी भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने और उनके नियमित निरीक्षण का सख्त निर्देश दिया है। भवनों में अग्नि सुरक्षा के लिये अधिष्ठापित आधुनिक उपकरणों, सामग्रियों की अग्नि वहन क्षमता सहित कई स्तरों पर जांच की जा रही है।
भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने कहा कि अग्नि सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग और मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सभी कार्यपालक अभियंताओं को सुरक्षा प्रावधानों के संबंध में विभिन्न भवनों का नियमित निरीक्षण करने के लिए निदेश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित