पटना , मार्च 22 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बनने पर बधाई दी है।
श्री चौधरी ने आज बयान जारी कर कहा कि यह एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का यह अनुभव, निरंतरता और उनके लिए जनता के अटूट समर्थन को दर्शाता है।
उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का लक्ष्य है, विकसित भारत के रूप में देश-मजबूत अर्थव्यवस्था, उच्च जीवन स्तर और वैश्विक नेतृत्व वाला बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित