भरतपुर , फरवरी 02 -- राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने कहा है कि केंद्रीय बजट समाज के सभी वर्गों के लिए समावेशी बजट है।
श्री चतुर्वेदी ने राजस्थान में भरतपुर में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्रीय बजट के बारे में पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि यह विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देता है और राज्यों के विकास को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बजट में जो प्रावधान किए गए है वह राजस्थान की जमीनी जरूरतों से मेल खाती है।
श्री चतुर्वेदी ने बताया कि राज्यों के विकास को केंद्र में रखकर तैयार किये गए बजट से राजस्थान को केंद्र से मिलने वाले संसाधनों में वृद्धि हुई है जिसका राज्य को सीधा लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित