समस्तीपुर , फरवरी 02 -- िहार मे समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी से चोरों ने मूल्यवान अष्टधातु की चार प्राचीन मूर्तियां चोरी कर ली हैं।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के देवधा ठाकुरवाड़ी के मंदिर से चोरों ने ताला तोड़कर वहां स्थापित अष्टधातु की राम, जानकी, लक्ष्मण और लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी कर ली। चोरी की गई मूर्तियां 1300 ई की बताई गई है जिसका वजन करीब 40 किलो है। इन मूर्तियों की कीमत करोड़ो में बताई जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि आज जब गांव की महिलाएं पूजा करने पहुंची तो ठाकुरबाड़ी से मूर्तियां गायब पाई गई।
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ ठाकुरवाड़ी पहुंचे और पड़ताल शुरू की। वहीं मौके पर एफएसएल और डीआईयू की टीम सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित