समस्तीपुर , फरवरी 11 -- िहार में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्रमें बुधवार की शाम एक महिला समेत दो को गोली मारकर भाग रहे एक अपराधी को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के लोकनाथपुर गंज गांव में अपराधियों ने पप्पू पासवान एवं रेखा देवी को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारकर भाग रहे एक अपराधी सन्नी पासवान को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पीट-पीटकर घटनास्थल पर ही मार डाला।

सूत्रों ने बताया कि घायल दोनों लोगों को स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां से युवक पप्पू पासवान को चिंताजनक स्थिति मे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित