समस्तीपुर, अप्रैल 12 -- िहार में समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के कुसरेला गांव में रविवार को अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी से दो लाख रूपये लूट लिए और प्रतिरोध करने पर उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के कुसरेला गांव निवासी एवं किराना व्यवसायी शुभम सिंह अपने किराना का सामान लेने मोहिउद्दीननगर जा रहा था, तभी हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर उससे दो लाख रूपये लूट लिए।

सूत्रों ने बताया कि घायल व्यवसायी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस लूटकांड मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित