समस्तीपुर , मार्च 14 -- िहार में समस्तीपुर रेल मंडल मे बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध चलायें गए विशेष अभियान मे पिछले चार दिनों मे कुल 11 हजार 791 लोगों को पकड़ा गया और उनसे 81.03 लाख जुर्माना वसूला गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अन्नया स्मृति ने यहां बताया कि पकड़े गए बेटिकट यात्रियों से जुर्माना एवं किराये के रूप में 81.03 लाख रूपये वसूल की गई।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि यह विशेष अभियान मंडल के समस्तीपुर-दरभंगा-समस्तीपुर-खगड़िया-सहरसा समेत विभाग रेल खंडों पर चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित