समस्तीपुर , मार्च 20 -- िहार मे समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर स्थित हाजत से 10 माह पूर्व फरार हुए कुख्यात अपराधी मनीष कुमार उर्फ हंटर को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आज बताया कि गिरफ्तार अपराधी पिछले वर्ष 28 मई को अपने चार साथियों के साथ कोर्ट हाजत से फरार हो गया था। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम मे गुप्त सूचना के आधार पर कल देर रात मुजफ्फरपुर स्थित एक ठिकाने पर पुलिस बल ने छापेमारी की गई, जहां से फरार कुख्यात अपराधी मनीष कुमार उर्फ हंटर को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मनीष कुमार के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मे जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित