समस्तीपुर , दिसंबर 20 -- बिहार में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शनिवार की शाम आभूषण की दुकान से दो लाख रूपये के जेवरात लूट लिये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के खजुरी चौक स्थित सचिन ज्वेलर्स पर दो अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर दुकान के मालिक और कर्मचारियों को कब्जे में लिया। इसके बाद अपराधी दुकान से करीब दो लाख रूपये का जेवरात लूटकर फरार हो गये।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित