समस्तीपुर , दिसंबर 03 -- बिहार में समस्तीपुर जिला समाहरणालय में बुधवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में जिले के अधिकारियों और कर्मियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि 'डॉ राजेंद्र प्रसाद का सादगीपूर्ण जीवन, नैतिकता और आदर्श आज भी हम सबों के लिये प्रेरणा स्त्रोत है। उनका राष्ट्रपति बनना न केवल देश, बल्कि बिहार के लिये भी गौरव की बात है।' जिलाधिकारी ने देशरत्न के योगदानों को याद करते हुये कहा कि युवाओं को उनके विचारों से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिये।
जयंती समारोह के दौरान अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार समेत कई अन्य अधिकारियों ने समाहरणालय परिसर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित