समस्तीपुर , फरवरी 08 -- िहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रविवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर सह अधिवक्ता गणेश सहनी उर्फ आदर्श (45) हरपुर भिंडी से अपने गांव मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस दौरान हरपुर भिंडी गांव के समीप तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि हत्या के विरोध मे आक्रोशित लोगों ने जिले के ताजपुर स्थित गांधी चौक पर शव के साथ राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 को जाम कर दिया है,जिसके कारण मुजफ्फरपुर-ताजपुर-बरौनी मुख्य पथ पर यातायात बाधित हो गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित