देहरादून , मार्च 03 -- उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं समेत समस्त प्रदेशवासियों को रंगोत्सव 'होली' की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सभी से आपसी प्यार, भाईचारा और सद्भाव के रंगों से देवभूमि को सराबोर करने का आग्रह किया है।
श्री भट्ट ने कहा कि हम सब खुशनसीब है कि दुनियाभर में युद्ध के माहौल में भी, भारत शांतिपूर्ण तरीके से रंगों के उत्सव में मस्त है।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली के रंग, सबके जीवन में खुशियों और उमंगों की बहार लेकर आए। ये उत्सव हमें व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए दुगनी ऊर्जा का संचार करें। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि हमेशा की तरह इस उत्सव में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए समाज की एकरूपता और सद्भाव की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित