राजगीर , अप्रैल 03 -- बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर मेंस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के के तीसरे दिन शुक्रवार को गोवा, उत्तराखंड और अरुणाचल ने अपने-अपने मैच जीते।
प्रतियोगिता के दौरान आज डिवीज़न सी के एक मैच में गोवा ने राजस्थान को पूल-बी में 7-0 से हराया। करण कुमार (2', 12', 44') ने हैट्रिक बनाई, जबकि साहिल प्रमोद (17'), दिलशाद अली (27'), श्रेयश हुंड्रे चंगादेव (30') और अंकित (38') ने एक-एक गोल किए।
डिवीज़न बी के एक मैच में उत्तराखंड ने बंगाल को 5-2 से हराया। विक्की सिंह बोहरा (1', 4') ने दो गोल करके उत्तराखंड को शुरुआती बढ़त दिलाई, इसके बाद गोविंद सिंह (7', 60') ने भी दो गोल किए, जबकि अमन कुमार (52') ने अपनी टीम के लिए आखिरी गोल किया। हॉकी बंगाल के लिए कैप्टन रिजू बार (9') और सुजल तुरी (22') ने गोल किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित