श्रीगंगानगर , अप्रैल 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह एक सब्जी विक्रेता को दो बदमाश घायल करके उससे नकदी लूटकर फरार हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले में घायल हुए सब्जी विक्रेता निर्मलसिंह धोबी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके द्वारा दिये गये बयान के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट करके18 हजार रुपये लूटने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि निर्मलसिंह रोजाना की तरह फल सब्जी खरीदने सुबह पांच घर से निकला था। इंदिरा कॉलोनी की में रोड पर वह जैसे ही सरकारी स्कूल के नजदीक पहुंचा वहां छुपे दो युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसे लाठी-डंडों से घायल करके 18 हजार रुपए छीनकर भाग गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित